Mr. Madanmohan Daga, Secretary

Email : mtd301@gmail.com, secretary@rsmhs.org
Phone : 9823134454
Address : 12-A, Dandige Lay-out, Shankar Nagar, Nagpur-440010

आप श्री रामरतन सारडा मेडीकल हेल्प सोसायटी के मानद सचिव है| आप संस्था के संस्थापक सदस्य है तथा आप ने संस्था को सहसचिव के रूप में भी संस्था की स्थापना से २०२१ तक सेवायें दी है |

आपने नागपुर यूनिवर्सिटी से बी.कॉम, एल.एल.बी.  (बी.जी.एल) तक शिक्षा प्राप्त की है | आप इन्वेस्टर, फाइनेंस,  कंस्ट्रक्शन एवं रियल एस्टेट के सफलतम व्यवसायी हैं |

आप सन १९८५ से माहेश्वरी समाज कीं विभिन्न संस्थाओं से निरंतर जुड़े हुये हैं |

आपने नागपुर नगर माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष, विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के पूर्व सचिव, नागपुर जिला माहेश्वरी सभा के पूर्व सचिव इत्यादि अनेक संस्थाओं में पदाधिकारी की भूमिका को कुशलतापूर्वक निभाया है |

आप श्री बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत, नागपुर एवं नागपुर नगर माहेश्वरी सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के लगातार ३-४ सत्रों में कार्यकारी मंडल सदस्य, आदित्य विक्रम बिडला व्यापार सहयोग केंद्र के संस्थापक सदस्य तथा फण्ड रेजिंग कमेटी के सदस्य रहे है|

आप मिलनसार, व्यवहारकुशल,विवेकशील, साहित्यप्रेमी, कवीहृदयी, अनुशासनप्रिय इत्यादि अनेक सदगुणों कीं खान हैं |

Menu